Suhani Bhatnagar Death : दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का निधन, शरीर में जमा हो गया था फ्लूइड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Suhani Bhatnagar Death

Suhani Bhatnagar Death : दंगल गर्ल सुहानी भटनागर का निधन, शरीर में जमा हो गया था फ्लूइड,सुहानी का अंतिम संस्कार शनिवार (17 फ़रवरी) को फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Suhani Bhatnagar Death
Suhani Bhatnagar Death

‘दंगल’ से रखा था बॉलीवुड में कदम

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी। दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे। फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था।

सोशल मीडिया पर नहीं थीं ज्यादा एक्टिव

‘दंगल’ की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है। 

Read Also: Suhani Bhatnagar Death News: नहीं रहीं ‘दंगल’ की छोटी बबीता, एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 की उम्र में निधन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a comment