Anant-Radhika Pre Wedding: शाही शादी की रस्मों में दिखेगा, अंबानी परिवार की महिलाओं का रॉयल अंदाज। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी की सभी रस्में गुजरात के जामनगर में संपन्न हो रही हैं। भले ही इनकी शादी जुलाई में होगी लेकिन जिस तरह से इनकी शादी की प्री वेडिंग रस्में आयोजित की जा रही हैं, वो देखने लायक हैं।
![Anant-Radhika Pre Wedding](https://anditonews.com/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-design-2024-03-01T203958.775-1024x576.jpg)
Anant-Radhika Pre Wedding
इनकी शादी की रस्में 1 मार्च यानी कि आज से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी। इन कार्यक्रमों में शरीक होने के लिए दुनियाभर से टेक, हॉलीवुड और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां जामनगर के लिए पहुंच रही हैं। हर कोई अब शादी की रस्मों में अंबानी परिवार की महिलाओं का शाही अंदाज देखना चाहता है।
दरअसल, चाहे कोकिला बेन अंबानी की बात करें, या फिर बात करें ईशा अंबानी की, अंबानी परिवार की हर महिला अपने शाही अंदाज से लोगों को इंप्रेस करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको अंबानी परिवार की महिलाओं के कुछ रॉयल लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनंत अंबानी की शादी और शादी की रस्मों में इन सभी का लुक कैसा होगा।