Bharat Bandh Tomorrow 2024: भारत बंद किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का 16 फरवरी को बुलाया भारत बंद, जानें क्या खुला, क्या रहेगा बंद

Bharat Bandh Tomorrow 2024

Bharat Bandh Tomorrow 2024: किसान आंदोलन के बीच अब 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसान आंदोलन के बाद सरकार की तरफ से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के खिलाफ यह भारत बंद का ऐलान किया गया है। जिससे किसान भाई नाराज हो गए है, और भारत बंद का एलान किया गया है।

Bharat Bandh Tomorrow 2024

Bharat Bandh Tomorrow 2024: किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर 16 फरवरी को भारत बंद (ग्रामीण) का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार की तरफ से पहले किसान आंदोलन के समय किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर यह बंद बुलाया है।

Bharat Bandh Tomorrow 2024: संयुक्त किसान मोर्चा ने समान विचारधारा वाले सभी किसान संगठनों से एकजुट होने और केंद्रीय ट्रेड यूनियन की तरफ से बुलाए गए 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का 16 तारीख को भारत बंद और 14 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम पहले से घोषित है। सड़कों पर हमारा आंदोलन 16 तारीख से फिर शुरू हो रहा है। कई ट्रक असोसिएशन भी किसानों के समर्थन में है।

कब से कब तक रहेगा भारत बंद

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। किसानों का कहना है कि भारत बंद के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट, प्राइवेट दफ्तर, गांव की दुकानों के साथ ही कृषि गतिविधियां और मनरेगा के तहत काम भी बंद रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी को भी बंद रखा जाएगा। किसान संगठनों का कहना है कि बंद के दौरान एंबुलेंस, शादी वाले वाहन परीक्षा देने जा रहे छात्रों, मेडिकल दुकानें प्रभावित नहीं होगा।

Read Also: DSLR की हेकड़ी निकाल देंगा OnePlus का धांसू स्मार्टफोन, 108MP फोटू क्वालिटी और पॉवरफुल बैटरी, देखे कीमत

1 thought on “Bharat Bandh Tomorrow 2024: भारत बंद किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का 16 फरवरी को बुलाया भारत बंद, जानें क्या खुला, क्या रहेगा बंद”

Leave a comment

Exit mobile version